3 अक्टूबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने इराक़ी सेना को क्षेत्र में एक शक्तिशाली व आदर्श सेना में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया है.....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने इराक़ी सेना को क्षेत्र में एक शक्तिशाली व आदर्श सेना में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया है।
इस्लामी गणंत्र ईरान के रक्षा मंत्री अहमद वहीदी ने कहा है कि ईरान, योग्यताओं में वृद्धि के लिए इराक़ की सशस्त्र सेना के साथ सहयोग पर तैयार है।
रक्षा मंत्री अहमद वहीदी ने इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फालेह अल फायद से भेंट में इराक़ी सेना के साथ सहयोग पर तेहरान की तत्परता की घोषणा करते हुए इराक़ से विदेशी सैनिकों की वापसी को इस देश की जनता और सरकार के लिए बहुत बड़ी विजय बताया। उन्होंने कहा कि विदेशियों की उपस्थिति से क्षेत्रीय हितों और सुरक्षा के लिए ख़तरे पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका और कुछ पश्चिमी देश, अपराधी आतंकवादियों का समर्थन करते हैं जिससे क्षेत्र में अशांति में वृद्धि हुई है।
इराक़ की यात्रा पर गये ईरानी रक्षा मंत्री ने इसी प्रकार इस देश के संसद सभापति उसामा अन्नुजैफ़ी से भेंट में इराक़ में राष्ट्रीय एकता की रक्षा में संसद की भूमिका की सराहना की। इस भेंट में इराक़ी संसद सभापति ने इस्राईल को क्षेत्र के सभी तनावों का स्रोत बताया और कहा कि मतभेदों से दूरी का सब से अच्छा उपाय, एकता है। ईरानी रक्षा मंत्री अपने इराक़ी समकक्ष के औपचारिक निमंत्रण पर बुधवार को इराक़ पहुंचे हैं।

.........
166